{"_id":"5a5217bf4f1c1b48198b5630","slug":"141515329471-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के प्रवेश प्वाइंटों पर बनाए जाएंगे शहीदों के नाम के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के प्रवेश प्वाइंटों पर बनाए जाएंगे शहीदों के नाम के द्वार
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर।नगर के तीन प्रवेश मार्गों पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के नाम के द्वार बनाए जाएंगे। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और निर्माण भी होगा। माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के समीप नगर पालिका की खाली पड़ी भूमि पर दुकानों, बारात घर, होटल का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्णय नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में लिया गया। इसके अलावा आदर्श नगर योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने पर चर्चा हुई। विधायक ने नगर पालिका से प्रस्ताव पास होने पर सोलर प्लांट की स्थापना कराने का आश्वासन दिया।
नगर पालिका सभागार में चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन की अध्यक्षता में नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक में नगर के विभिन्न प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार निर्माण कराने पर हुई चर्चा में नगर पालिका सदस्य फारूक कुरैशी ने द्वारों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद द्वार नाम देनेे का प्रस्ताव रखा। जिसका चंद्रसेन वर्मा सहित कई सदस्यों ने अनुमोदन किया। महेश आजाद ने एक द्वार का नाम नगर के विकास के लिए 1977 में हुए आंदोलन में मारे गए नगर निवासी अंबरीश और रघुनंदन द्वार देने का प्रस्ताव दिया। सदस्य शैलेंद्र गुप्ता ने अंबरीश और रघुनंदन की प्रतिमाएं पूर्व की भॉति नगर पालिका कार्यालय में स्थापित कराने का प्रस्ताव रखा। तौफीक कादरी ने एक द्वार अशफाक उल्ला खां के नाम बनाने का प्रस्ताव रखा।
अंत में सर्व सम्मति से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर के नाम से द्वार बनाने का निर्णय लिया गया। यह भी तय हुआ कि नगर के विकास के लिए प्राणों को न्योछावर करने वाले अंबरीश और रंघुनंदन गुप्ता की प्रतिमाएं पूर्व की तरह नगर पालिका में स्थापित की जाएंगी। सदस्य महेश आजाद के प्रस्ताव पर नगर के ब्लाक चौराहा पर अंबरीश और रघुनंदन प्रसाद की प्रतिमा भी स्थापित करने का निर्णय लिया गया। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और निर्माण पर हुए विचार में मुख्य मार्गों की मरम्मत के साथ सभी सदस्यों की राय पर वार्डों में सड़कों की मरम्मत, निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। माधोटांडा रोड स्थित नगर पालिका की भूमि पर दुकानें, बारात घर, होटल बनाने के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से निर्णय ंहुआ। बैठक में इसके अलावा गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैरा के पत्र पर ब्लाक रोड पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति के खर्चे पर गुरुगोविंद सिंह द्वार बनाने की मांग पर सहमति दी गई। इसके अलावा नगर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने को ढाई सौ एलईडी खरीदने का निर्णय हुआ। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि आदर्श नगर योजना के तहत नगर में सोलर प्लांट लग सकता है। इससे पांच सौ लाइटें प्रकाश व्यवस्था को जल सकेंगी। इस पर तय हुआ कि शीघ्र ही सोलर पॉवर प्लांट लगवाने का प्रस्ताव बनाकर विधायक को सौंपा जाएगा। संचालन लेखाकार अमित मिश्रा ने किया। बैठक में ईओ मोहम्मद हनीफ खां और अधिकांश नगर पालिका सदस्य मौजूद रहे।