{"_id":"5a2fe84d4f1c1ba7668b997d","slug":"141513089101-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत, बहनाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत, बहनाई गंभीर
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। पीलीभीत मार्ग पर कासिमपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मंगलवार शाम छह बजे बाइक सवार किराना व्यापारी विश्राम सागर की मौत हो गई। जबकि उसके बहनोई जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की खबर मिलने के बाद व्यापारी के परिवार में चीख पुकार मच गई है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया हुलास निवासी 30 वर्षीय विश्राम सिंह की गांव में किराना की दुकान है। मंगलवार शाम छह बजे वह क्योलड़िया (बरेली) के ग्राम जरफा मोहनपुर से घर जा रहा था। बाइक पर उसके साथ बहनोई जरफा मोहनपुर निवासी जितेंद्र (32) भी साथ थे। पीलीभीत रोड पर कासिमपुर मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया, यहां विश्राम सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घायल जितेंद्र को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि परिवार वालों को हादसे की सूचना देकर बुला लिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है।
---------