{"_id":"5a2845cd4f1c1b9e678c00cb","slug":"141512588749-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर और खेकड़ा-बड़ा गांव मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
पहली दुर्घटना दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के समीप हुई। लोनी थाना क्षेत्र के गांव पाबी निवासी यूसुफ एवं आबिद शनिवार सुबह रिश्तेदारी में मिलने के लिए बाइक से बागपत जा रहे थे। जब वह खेकड़ा तहसील के समीप पहुंचे, तभी तेज गति के साथ जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर बाइक से हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही यूसुफ और आबिद सिर में चोट लगने से घायल हो गए। घायलों को तुरंत ही शहर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दूसरी दुर्घटना खेकड़ा-बड़ागांव मार्ग पर हुई जहां गन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित टेंपो से टकरा गया। टेंपो क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार चालक रमेश एवं हेल्पर बिनोद व मोमिन घायल हो गए, जिन्हें प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।