{"_id":"59c9628e4f1c1b70548b4641","slug":"141506370190-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट प्रतियोगिता मे जैन एकेडमी खेकडा, जेपी पब्लिक स्कूल बडौत व खेकडा पब्लिक स्कूल की टीम ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट प्रतियोगिता मे जैन एकेडमी खेकडा, जेपी पब्लिक स्कूल बडौत व खेकडा पब्लिक स्कूल की टीम ने मैच जीते
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें जैन एकेडमी खेकड़ा, जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत और खेकड़ा पब्लिक स्कूल की टीमों ने मैच जीते।
नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला खेलकूद अधिकारी ने मैत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज कौशिक ने किया। इसके बाद पहला मैच जनता इंटर कॉलेज पलड़ी और जैन एकेडमी खेकड़ा के बीच हुआ। इसमें जैन एकेडमी ने मैच जीता। इसमें सागर, नवरत्न, जुनैद, दानिश, अलताफ, शाकिब, कुनाल, आजिक्य ने शानदार खेल दिखाया। दूसरा मैच जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत ने केहर सिंह स्कूल को हराकर जीता। इसमें फुरकान, अक्षय, आसिफ, विजय, अमित, सुमित ने अच्छा प्रदर्शन किया। तीसरे मैच में खेकड़ा पब्लिक स्कूल की टीम ने डेफो डिल स्कूल को हरा दिया। इसमें पुष्पेंद्र, रवि, लक्ष्य का खेल शानदार रहा। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी, कोच जितेंद्र कौशिक, पुष्पेंद्र कुमार आदि रहे।