{"_id":"5939451b4f1c1ba50b8b457e","slug":"141496925467-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (ब्यूरो)। अतिक्रमण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए रेलवे क्रासिंग के निकट लोगों ने चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि राजनैतिक लाभ की वजह से चेयरमैन कार्रवाई में भेदभाव कर रहे हैं।
कस्बे में इन दिनों अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को रेलवे क्रासिंग के पास एकत्र हुए लोगों ने चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पालिका चेयरमैन अपने राजनैतिक लाभ की वजह से चौतरफा अतिक्रमण को नहीं हटवा रहे हैं, जिससे पूरे नगर में यातायात प्रभावित हो रहा है। आप नेता अशोक शुक्ला ने ईओ से मिलकर उनकी मांग अतिशीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी देकर प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में हशमत, फईम, बबलू खां, रामपाल, नन्हे बाबू, मैशर अली, शमशाद, नदीम, लल्ला मियां, इमरान, इरफान, वसीम, असलम, यासीन और मुख्तार आदि थे।