{"_id":"661fc6b1ba70e17745043765","slug":"14-cameras-installed-within-10-km-radius-to-search-for-lame-tiger-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114926-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चोटिल बाघ की तलाश के लिए 10 किमी के दायरेे में लगाए 14 कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चोटिल बाघ की तलाश के लिए 10 किमी के दायरेे में लगाए 14 कैमरे
विज्ञापन
- निगरानी में लगी टीमों को दोबारा नहीं मिली बाघ की कोई लोकेशन
- रेस्क्यू करने के लिए डीएफओ को शासन से अनुमति मिलने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। महोफ रेंज में लंगड़ाकर चल रहे बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी निगरानी शुरू कर दी गई है। 24 घंटे की निगरानी में टीमों को बाघ की अब तक कोई लोकेशन नहीं मिली है। बाघ की तलाश के लिए अब 10 किलोमीटर के दायरे में 14 कैमरे लगाए हैं। रेस्क्यू के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।
तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक बाघ लंगड़ाकर चलता दिख रहा था, जबकि कुछ समय पहले इसी बाघ को रेस्क्यू के बाद टीम ने फिट करार दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से उसकी निगरानी बढ़ा दी गई। 24 घंटे निगरानी के आदेश जारी करते हुए टीमों को लगाया गया है। बाघ की आवाजाही वाले स्थान पर चार कैमरे लगाए गए। इसके बाद भी बाघ की लोकेशन नहीं मिली।
अब बाघ पर नजर रखने के लिए दस किलोमीटर के दायरे में 14 कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा घायल बाघ को रेस्क्यू करने के लिए शासन से अनुमति भी मांगी गई है। इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है। बाघ के दिखाई न देने से माना जा रहा है कि शायद उसने वह क्षेत्र छोड़ दिया है। ऐसे में अधिकारियों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
.......
निगरानी कराई जा रही है। बाघ की वहां पर उस दिन से कोई लोकेशन नहीं मिली है। दस किलोमीटर के दायरे में 14 कैमरे लगाए गए हैं। रेस्क्यू के लिए अनुमति मांगी गई है।- मनीष सिंह, डीएफओ टाइगर रिजर्व