{"_id":"1cde30e275b16a16ea27aa99926fee4d","slug":"14-834-farmers-will-receive-9-05-million-claim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14834 किसानों को मिलेगा 9.05 करोड़ का क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14834 किसानों को मिलेगा 9.05 करोड़ का क्लेम
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत जिले के 14834 किसानों को 9,05,27,086
विज्ञापन
रुपये बीमा क्लेम का मिलेगा। इसमें से 6554 किसान पूरनपुर क्षेत्र के है।
जिनको 49011336 रुपये भुगतान उनके खातों में किया जाएगा।
तहसील सहित पूरे जिले में बारिश/ओलावृष्टि से हजारों किसानों की फसलें चौपट हो गई। केंद्र से आई टीम ने क्षति से हुए नुकसान की जानकारी किसानों से की थी। नोडल अधिकार/परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक ने भी क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेकर किसानों को शीघ्र मुआवजा बटवाने के निर्देश दिए थे। राजस्व विभाग अभी तक शत प्रतिशत किसानों को मुआवजे के चेक नहीं दे पाया, लेकिन डीएम और सहकारिता विभाग के अफसरों के प्रयास पर सहकारी समितियों से लेनदेन करने वाले जिले के 14834 किसानों की बीमा क्लेम की धनराशि प्राप्त हो गई है। अपर जिला सहकारी अधिकारी हरेंद्र सिंह पांगती ने बताया कि समितियों से किसानों को फसली ऋण दिया जाता है। लेनदेन करने वाले जिले 14834 किसानों को बीमा क्लेम देने को 90527086 रुपये प्राप्त हुए हैं। जो किसानों के खातों में भेजे जा रहे हैं। किसान सहकारी समितियों में संपर्क कर बीमा क्लेम की धनराशि अपने खातों में अंकन करा सकते हैं।