{"_id":"69ff944f745e309d9903f24d","slug":"135-lakh-duped-on-the-pretext-of-doubling-the-amount-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-159071-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1.35 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1.35 लाख की ठगी
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर आईसीएल म्यूचुअल बेनीफिट्स कारपोरेशन लिमिटेड से जुड़े 12 नामजद व छह अज्ञात पर रिपोर्ट
पीलीभीत। रकम दोगुनी करने का लालच देकर निवेश कराने और बाद में भुगतान से इन्कार करने के एक और मामले में आईसीएल म्यूचुअल बेनीफिट्स काॅरपोरेशन लिमिटेड से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से अब 12 नामजद समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी सर्वेश कुमार ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आईसीएल म्यूचुअल बेनीफिट्स काॅरपोरेशन लिमिटेड का मुख्य कार्यालय बरेली में संचालित है, जबकि इसकी एक शाखा कोतवाली क्षेत्र के नकटादाना चौराहे पर भी चल रही थी। आरोप है कि शाखा का संचालन रूप किशोर गोला, अवधेश कुमार गोला, रजनी गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, रेनू गुप्ता, दीपक कुमार निवासी गांधी नगर बरेली, दीपक कुमार भटनागर निवासी बसंत विहार बरेली, ताराचंद भोजवाल निवासी बरखेड़ा, संजय कुमार निवासी ग्राम अधकटा बरखेड़ा, ऐगराज वर्मा निवासी बल्लभनगर कॉलोनी समेत अन्य लोग कर रहे थे।
आरोप है कि आरोपियों ने तीन से पांच वर्ष में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उनसे कुल 1.35 लाख रुपये जमा कराए थे। तय समय पूरा होने के बाद जब उन्होंने अपनी जमा रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने भुगतान करने से मना कर दिया। इसके बाद कंपनी के कार्यालय पर ताला डाल दिया गया। रुपये मांगने पर धमकाया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी बरखेड़ा के गांव पुरैना निवासी रामबहादुर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद