फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अघोषित कटौती की मार, रात भर गुल रही बिजली

अघोषित कटौती की मार, रात भर गुल रही बिजली

Sun, 23 Dec 2018 10:19 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Sun, 23 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
अघोषित कटौती की मार, रात भर गुल रही बिजली
light in school
दूसरे दिन सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने कराया सुधार
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आसफजान में गहराया रहा बिजली संकट

लाइन में आई खराबी से मोहल्ला आसफजान की बिजली गुल हो गई। रात भर मोहल्ले के ग्रामीण बिन बिजली के परेशान हो गए। दूसरे दिन सुबह तक पहले तो अफसर इससे अंजान रहे। बाद में शिकायत मिलने पर टीम भेज सुधार कराया जा सका।

शहर की बिजली व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पावर कॉरपोरेशन की ओर से की गई तमाम कोशिशें पूरी तरह से कामयाब होती नहीं दिख रही है। आए दिन फाल्ट के नाम पर किसी न किसी इलाके में बिजली संकट गहरा रहा है। शनिवार रात करीब आठ बजे अचानक मोहल्ला आसफजान के कुछ इलाके की बिजली गुल हो गई। पहले तो नागरिक रोज की तरह होने वाली कटौती समझ इंतजार करते रहे, लेकिन ये इंतजार काफी लंबा हो गया। रात भर बिजली के दर्शन ही नहीं हुए। दूसरे दिन रविवार सुबह कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से की। इस पर अधिकारियों ने सुधार कार्य कराया। एसडीओ रनवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम भेज सुधार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed