{"_id":"5bd21d12bdec226933277128","slug":"131540496658-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बाबा काले सिंह मंदिर मार्ग के चौडीकरण को भूमि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बाबा काले सिंह मंदिर मार्ग के चौडीकरण को भूमि दी
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में स्थित बाबा काले सिंह मंदिर में जाने वाला मार्ग संकरा है। इससे मंदिर आने वाले भक्तों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी समाजसेवी कृष्ण यादव पुत्र मंगत यादव, महा सिंह, चरणसिंह, रामपाल यादव आदि के खेत मंदिर से सटे हैं। उन्होंने भक्तों की परेशान को देख कर मंदिर कमेटी से वार्ता की और मंदिर पर आने जाने वाले मार्ग को ओर अधिक चौड़ा करने के लिए अपनी जमीन में से कुछ हिस्सा देने की घोषणा की। बृहस्पतिवार को मंदिर के मार्ग के लिए जमीन दान करने वाले सभी किसान मंदिर कमेटी के लोगों के साथ बाबा काले सिंह मंदिर में पहुंचे और मंदिर के लिए अपनी जमीन में से मार्ग बनवाने के लिए कुछ हिस्सा दान कर दिया। मंदिर के पुजारी अनिल गोनियाल ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मार्ग का शिलान्यास किया। इसकी सूचना मिलते ही भक्तों में खुशी की लहर है। इस दौरान गुल्लू धामा, राजू यादव, उमराव यादव, अमित, श्योराम, बले, मंगत आदि रहे।