{"_id":"5bb110d0867a557fe9786d1b","slug":"131538330832-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज, तैयारियां पूरी
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज, तैयारियां पूरी
जिला अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक में लगेगा शिविर
(लोगो अमर उजाला फाउंडेशन)
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अक्तूबर को जिला अस्पताल में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियां रविवार शाम पूरी कर ली गई। शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
मानव जीवन में रक्त का खासा महत्व है। दुर्घटना अथवा किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित तमाम लोग रक्त के अभाव में असमय काल के ग्रास बन जाते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन रक्त की इस कमी को पूरा करने के लिए देश भर में अभियान चला रहा है। कई सालों से जिले में इस तरह के कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में एक अक्तूबर को होने वाले विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सोमवार सुबह दस बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। शिविर में एसपी बालेंदु भूषण सिंह भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के साथ उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे।
इधर रक्तदान शिविर को लेकर रक्तदानियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तमाम लोगों ने रविवार देर शाम तक कार्यालय में दूरभाष के जरिये रक्तदान शिविर की जानकारी की और रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की। अमर उजाला परिवार सभी लोगों से अपील करता है कि वह इस खास मौके को अपनी जिंदगी का यादगार लम्हा बनाएं और रक्तदान कर चार जिंदगियां बचाने का संकल्प लें।
विज्ञापन
0000
स्वस्थ लोग अवश्य करें रक्तदान
30 पीबीटीपी 18
विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय प्रयास है। आपके एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियां बचाई जा सकती है। स्वस्थ लोग रक्तदान शिविर में अवश्य हिस्सा लें। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ