{"_id":"5a520c7d4f1c1b4f198b558c","slug":"131515326589-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप
Updated Sun, 07 Jan 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
बीसलपुर। बारह पत्थर रोड पर नई सब्जी मंडी के पास शनिवार की रात 9.30 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव करोड़ निवासी कमलेश चंद्र ने बताया कि वह शनिवार को एक जरूरी काम से बीसलपुर आए थे। काम निपटाने के बाद रात लगभग 9.30 बजे वह बारह पत्थर रोड से होते हुए अपने गांव को निकले थे। रास्ते में सब्जी मंडी के पास उनकी चलती कार में अचानक आग लग गई। कमलेश जान बचाकर बमुश्किल कार से बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही मौके पर जमा हुए लोगों ने मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू कर लिया था। आग में पूरी कार जल गई। इस दौरान कई लोगों ने जलती कार की वीडियो भी बना ली। सूत्रों का कहना है कि यदि वह सभी लोग भी आग बुझाने में लग जाते तो कार में ज्यादा नुकसान नहीं होता।