{"_id":"59cab0454f1c1bcd538b4a3f","slug":"131506455621-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी स्कूल बड़ौत की टीम ने प्रतियोगिता जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी स्कूल बड़ौत की टीम ने प्रतियोगिता जीती
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
खेल स्टेडियम में दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता जेपी स्कूल बड़ौत की टीम ने जीती। इस मौके पर विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खेल निदेशालय केे तत्वावधान एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी के निर्देशन में स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेले गए। इस दौरान पहला सेमी फाइनल में जैन एकेडमी और जेपी स्कूल बड़ौत के बीच खेला गया। इस दौरान टास जीत पहले बल्लेबाजी कर जेपी स्कूल की टीम ने आठ विकेट खोकर अभिनव के उन्तालीस और प्रशांत के उन्नीस रन की बदौलत 95 रन बनाए। जैन एकेडमी की टीम के गेंदबाज अभिषेक ने छह और कुनाल ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में जैन एकेडमी की टीम 47 रन ही बना पाई।
इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेकड़ा पब्लिक स्कूल और जेपी स्कूल के बीच खेला गया। टास जीतकर खेकड़ा पब्लिक स्कूल की टीम ने गौरव के इक्कीस, इरशाद के सत्रह रन की बदौलत 71 रन बनाए। जेपी स्कूल टीम के हिमांशु और फुरकान ने दो दो विकेट लिए। जवाब में जेपी स्कूल के दीपक के बाइस और हिमांशु के सोलह रन की बदौलत मैच सोलह रन से जीत लिया। खेकड़ा पब्लिक की ओर से इरशाद ने एक और गौरव ने दो विकेट लिए। मैच की अंपायरिंग प्रवीण पुंडीर, एवं स्कोरिंग रोहित धनकड़ ने की। एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।