फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किराना दुकान में नकब लगाकर डेढ़ लाख की चोरी

किराना दुकान में नकब लगाकर डेढ़ लाख की चोरी

Thu, 13 Jul 2017 06:42 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
किराना दुकान में नकब लगाकर डेढ़ लाख की चोरी
पीलीभीत। हाईवे से सटी किराना दुकान में नकब लगाकर चोर एक लाख की नकदी समेत डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। दूसरे दिन दुकान खोलने पहुंचने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच की। जिसके बाद संदिग्ध बताकर टाल दिया। तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सतरापुर निवासी योगेंद्र पाल ने बताया कि उनकी जंगरौली पुल के पास किराना की दुकान है। रोज की तरह बुधवार देर शाम आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। कुछ लोगों को देने को जमा की गई अस्सी हजार की नकदी भी दुकान में ही बंद कर दी। देर रात चोरों ने दुकान खंगाल ली। पिछले हिस्से की दीवार में नकब लगाकर चोर भीतर घुस आए। जिसके बाद उधारी चुकता करने को लाए गए 80 हजार रुपये और 20 हजार की रेजगारी, सामान समेत डेढ़ लाख का माल समेट ले गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित ने नकब लगा देखा तो होश उड़ गए। इसकी सूचना थाना पहुंचकर सुनगढ़ी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ गोपीचंद ने बताया कि मौका मुआयना कर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध पहलू सामने आए हैं, उनकी छानबीन की जा रही है। जल्द घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed