फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   13 BJP rebels expelled from the party for six years

Pilibhit News: भाजपा के 13 बागी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Sat, 06 May 2023 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
13 BJP rebels expelled from the party for six years
- बागियों में तीन निवर्तमान चेयरमैन, एक मंडल उपाध्यक्ष भी शामिल
विज्ञापन

- एक पूर्व नामित सभासद तो जिला कार्यकारिणी सदस्य को भी निष्कासित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी ने बागी प्रत्याशियों को अब बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार को इसकी सूची जारी कर दी। जिले में तीन निवर्तमान चेयरमैन व एक मंडल उपाध्यक्ष समेत 13 बागियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
पीलीभीत नगर पालिका की निवर्तमान चेयरमैन विमला जायसवाल व उनके पति प्रभात जायसवाल का नाम निष्कासन सूची में सबसे पहले है। इनके साथ ही अवनेश कौशिक उनकी पत्नी प्रियंका कौशिक भी शामिल हैं। विमला व प्रियंका दोनों ही निर्दलीय उम्मीदार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। पूरनपुर के निवर्तमान चेयरमैन प्रदीप कुमार लल्लन को टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भाजपा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन



वहीं बीसलपुर से मीतू जायसवाल और उनके पति सचिन जायसवाल, एवं नगर मंत्री प्रमोद गुप्ता को भी निष्कासित किया गया है। गुलड़िया भिंडारा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अजय गोयल और चरनजीत सिंह को भी निष्कासित किया गया है, अजय जिला कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। दोनों भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जहानाबाद से निवर्तमान चेयरमैन ममता गुप्ता को भी टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बरखेड़ा से ममता भोजवाल पत्नी श्याम बिहारी भोजवाल को निष्कासित किया गया है। कलीनगर से गीता देवी पत्नी प्रेम प्रकाश पासवान भी निष्कासित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौगवा पकड़िया से मंडल उपाध्यक्ष सुमित सक्सेना को पत्नी सोनी को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ाने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बिलसंडा से पूर्व में नामित सभासद डीके गुप्ता और जिला कार्यकारिणी सदस्य रामेंद्र गोस्वामी को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। यह सभी लोग भाजपा से टिकट न मिलने पर नाराज थे और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ ही चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed