फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जल्द संवरेंगे सब्सिडरी हरदोई ब्रांच नहर के जर्जर फाटक

जल्द संवरेंगे सब्सिडरी हरदोई ब्रांच नहर के जर्जर फाटक

Sun, 21 Apr 2019 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
जल्द संवरेंगे सब्सिडरी हरदोई ब्रांच नहर के जर्जर फाटक
माधोटांडा/पीलीभीत। जर्जर हालत में पड़े सब्सिडरी हरदोई ब्रांच नहर के फाटक को संवारने का काम जल्द ही शुरू होगा। शारदा डैम के भंडार किए गए पानी की किल्लत रोकने के लिए प्रथम पंचवर्षीय योजना के बाद पहली बार सिंचाई विभाग ने शारदा डैम को खाली करने वाली सब्सिडरी नहर के जर्जर फाटकों को बदलने की कवायद शुरू की गई है। सिंचाई विभाग के आला अफसरों के निर्देश पर सिंचाई कार्यशाला बरेली ने कार्य की जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में स्थित 22 किमी लंबे शारदा डैम में भंडार किए गए पानी से प्रदेश की लाखों एकड़ कृषि फसलों की सिंचाई की जाती है। इसके लिए शारदा डैम के पानी को बाहर निकालने के लिए एक मात्र नहर सब्सिडी हरदोई ब्रांच है। वहीं डैम के साथ नहर के गेटों की हालत काफी जर्जर है। खास बात यह है कि प्रथम पंच वर्षीय योजना के तहत बने डैम के साथ ही इन फाटकों को भी लगाया गया था। इसके बाद से मरम्मत कार्य न होने से फाटकों की स्थिति खराब होती गई। जिसके चलते डैम भरते समय नहर के दो फाटक तो ऊपर न उठने से फालतू पानी नहर के माध्यम से बहता रहता था। इधर, इस समस्या को लेकर सिंचाई विभाग के अफसर गंभीर हुए। जिसके बाद सिंचाई विभाग की हेड वर्क्स खंड बरेली ने नहर के जर्जर फाटकों को नए सिरे से बनाने के लिए करीब 18 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा, लेकिन लंबे समय के इंतजार के बाद बजट मंजूर नहीं हो सका था। जिसके बाद इन फाटकों को बदलने की जिम्मेदारी सिंचाई कार्यशाला बरेली को सौंपी गई। इधर एक पखवाड़ा पूर्व सिंचाई कार्यशाला बरेली के मैकेनिकल अभियंताओं की टीम ने स्थलीय निरीक्षण का फाटकों का सर्वे किया था। दो दिन पूर्व से जर्जर फाटकों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में रेलिंग और जहां पर चैन डालकर फाटकों को उठाया व बंद किया जाता है। उस जगह पर सीमेंट के ब्लॉक बनाना शुरू किया है। एडीओ एनसी पंत ने बताया कि नहर के फाटकों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें जर्जर फाटकों ने बदलने के लिए नए फाटक भी मंगवा लिए गए है।
विज्ञापन

जल्द दूर हो समस्या
शारदा डैम को इस समय खाली किया जा रहा है। वहीं सूखा पड़ने की स्थिति में नहरों व पहाड़ो से पानी कम मिलने के चलते डैम के पानी से भरपाई की जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अफसरों ने कार्य में तेजी शुरू की है। खास बात यह है कि अभियंताओं ने बरेली से फाटक भी यहां लाकर डाल दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed