{"_id":"5bd20757bdec22695c1f57e2","slug":"121540491095-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट घर पर नहीं, सिर पर हो: एआरटीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट घर पर नहीं, सिर पर हो: एआरटीओ
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट घर पर नहीं, सिर पर हो: एआरटीओ
- यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग की टीम ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में दो पहिया और चौपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान एआरटीओ ने दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही हेलमेट का उपयोग बताते हुए कहा कि हेलमेट घर पर नहीं, सिर पर होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वाहन चल रहा नाबालिग छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने परिवहन विभाग की टीम के साथ शहर के गौहनिया और डिग्री कॉलेज चौराहे पर दो व चौपहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया है। चेकिंग के दौरान कुल 69 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 54 चालान हेलमेट और 15 चालान कार ड्राइव के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाने पर हुए। इन पर 35 हजार रुपये का जुर्माना डाला गया। इसके साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं को वाहन न चलाने, सड़क संकेतों का पालन करने, ओवर स्पीड वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग नहीं करने की जानकारियां दीं। इसके अलावा पूरनपुर और अमरिया रोड पर चार ओवरलोड ट्रक व दो बसें सीज की गई है।