{"_id":"5bae6282867a55013856ad04","slug":"121538155138-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुकना नदी में दूसरे दिन बरामद हुआ मासूम अरूण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुकना नदी में दूसरे दिन बरामद हुआ मासूम अरूण का शव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र में झुकना नदी में डूबे एक साल के मासूम अरुण का शव दूसरे दिन नदी में ही मिल गया। परिवारवाले खुद ही गोताखोरों से शव निकलवाकर उसे घर लेकर आ गए। इस मामले में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिलहा गांव निवासी मजदूर राजपाल बृहस्पतिवार को पत्नी नन्हीं देवी, छह साल के बेटे सुमित और एक साल के बेटे अरुण के साथ बाइक से ससुराल लखीमपुर खीरी के मोहलिया गांव जाने को निकले थे। खुटार-बंडा मार्ग पर झुकना नदी पुल के पास पति पत्नी में विवाद हो गया और नन्हीं देवी गोद में अरुण को लेकर नदी में कूद गई। शोरशराबे पर स्थानीय ग्रामीणों ने नन्हीं देवी को तो नदी से निकाल लिया था लेकिन अरुण का कोई पता नहीं लग सका था। दंपति बड़े बेटट सुमित को लेकर घर आ गए। शुक्रवार को पिता राजपाल, चाचा श्रीपाल व अन्य लोग झुकना नदी पर बच्चे को तलाशने पहुंच गए। यहां गोताखोरों की मदद से उन्होंने अरुण का शव नदी में खोज लिया और घर ले आए। राजपाल ने बताया कि झगड़े के बाद पत्नी के नदी में कूदने की बात सही नहीं है। वह सिक्का डालते समय बच्चे समेत नदी में गिर गई थी। वह लोग इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते।