फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कैलाश नदी किनारे भैंस पर झपटा बाघ, दहशत

कैलाश नदी किनारे भैंस पर झपटा बाघ, दहशत

Sat, 25 Aug 2018 11:26 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
कैलाश नदी किनारे भैंस पर झपटा बाघ, दहशत
कैलाश नदी किनारे भैंस पर झपटा बाघ, दहशत
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मचाया शोर तो जख्मी हालत में छोड़ भागा
अमरिया तहसील क्षेत्र के भूड़ा कैमोर की घटना

अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया/पीलीभीत। कैलाश नदी के किनारे चरने आए पशुओं में से एक भैंस पर बाघ ने हमला बोल दिया। झपट्टा मारकर उसको जख्मी करने के बाद बाघ खींचकर नदी की ओर ले जाने लगा। हालाकि ग्रामीणों के एकत्र होकर शोर मचाने पर बाघ जख्मी भैंस को छोड़कर नदी किनारे झाडिय़ों में चला गया। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में भी बाघ की दहशत है।

तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव भूड़ा कैमोर में नीम घाट मंदिर के पास से कैलाश नदी बह रही है। नदी किनारे रोजाना ग्रामीण अपने पशुओं को चराने के लिए लाते हैं। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव निवासी दूल्हे पुत्र नौशे खां अपनी भैंस लेकर आए थे। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीण भी पशु चराने आए थे। इस बीच कैलाश नदी की झाडिय़ों से निकले बाघ ने दूल्हे खां की भैंस पर हमला कर दिया। भैंस को जख्मी करने के बाद बाघ खींचता हुआ नदी की ओर ले जाने लगा। पशुओं के शोर को सुनकर कुछ ही दूरी पर बैठे पशु स्वामी व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यहां बाघ भैंस को खींचकर ले जाता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर किया तो बाघ जख्मी भैंस को छोड़कर नदी किनारे स्थित झाडिय़ों में चला गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिस पर निगरानी टीम प्रभारी महेंद्रपाल, तेजपाल, सोमपाल, चेतन कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुुटाई। घटना के बाद से एक बछिया भी नहीं मिल रही है। उसको ग्रामीण तलाशने में जुटे हैं। निगरानी टीम प्रभारी ने बताया कि घायल भैंस का इलाज कराया गया है। मौके पर पगमार्क ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed