{"_id":"5b4e29a54f1c1b3c748b573d","slug":"121531849125-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने बरामद की एक क्विंटल पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने बरामद की एक क्विंटल पॉलिथीन
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 पीबीटीपी 13
अधिकारियों ने बरामद की एक क्विंटल पॉलिथीन
क्रासर...
छह व्यापारियों पर डाला जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बाद खुलेआम बिक रही पॉलिथीन की मीडिया में लगातार छप रही खबरों के बाद प्रशासन हरकत में आया है। एसडीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने मंगलवार को नगर के कई स्थानों पर छापा मारकर करीब एक क्विंटल पॉलिथीन बरामद की है और छह व्यापारियों पर छह हजार रुपये जुर्माना डाला है।
एसडीएम राकेश कुमार के संज्ञान में आया कि नगर के कुछ दुकानदार शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद पॉलिथीन का खुलेआम इस्तेमाल कर रहे हैं। एसडीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को नगर के स्टेशन रोड, सब्जी मंडी रोड, कटरा बाजार और मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली आदि इलाकों में छापे मारे। छह दुकानों निर्मल मिष्ठान भंडार, धर्मप्रकाश, सचिन कुमार गुप्ता, रिंकू गुप्ता, संजय कुमार और राजीव कुमार की दुकानों पर छापा मारा तो वहां पॉलिथीन का इस्तेमाल होता हुआ मिला। अधिकारियों को महावीर मिष्ठान भंडार पर पॉलिथीन का इस्तेमाल होता हुआ नहीं मिला। अधिकारियों पॉलिथीन प्रयोग वाले दुकानदारों पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना डाला है। अधिकारियों ने इन सभी दुकानों से लगभग एक क्विंटल पॉलिथीन भी बरामद की है। सर्वाधिक पॉलिथीन मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी राजीव कुमार की दुकान पर मिली। अधिकारियों ने इन दुकानदारों को चेतावनी देेते हुए कहा कि दोबारा पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर उनके विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। छापा मारने वाले अधिकारियों में नायब तहसीलदार अजय कुमार सक्सेना, नगर पालिका परिषद के ईओ रविशंकर शुक्ला, नगर पालिका परिषद के टैक्स कलेक्टर उपेंद्र कुमार शंखधार और खाद्य सुरक्षा धिकारी महेंद्र प्रताप सिंह शामिल थे। अधिकारियों की इस छापामार कार्रवाई से पूरे नगर में हड़कंप मच गया।