{"_id":"5b1c30554f1c1bb16e8b7158","slug":"121528574037-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम सुहावना, किसानो के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम सुहावना, किसानो के चेहरे खिले
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार की शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी सूख रही फसलों को जहां जीवन दान मिला, वही मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
शनिवार की शाम करीब छह बजे अचानक मौसम में आये बदलाव के चलते आसमान मे बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। साथ ही मार्गों पर अंधेरा छा गया और दिन में ही रात हो गई। वाहन सवारों को वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। साथ ही बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे, क्योंकि पानी के अभाव में खेतों में खड़ी सूख रही उनकी गन्ने, ज्वार आदि की फसलों को जीवन दान मिल गया। किसान अशोक, ओमकार, अनिल, संजीव, प्रमोद आदि ने कहा किसान कोबारिश की इंतजार है। बारिश होने से फसलों को काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही मौसम भी सुहावना हो गया।