फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   केंद्रीय मंत्री मेनका तीन दिनी दौरे पर आज आएंगी

केंद्रीय मंत्री मेनका तीन दिनी दौरे पर आज आएंगी

Wed, 28 Mar 2018 09:19 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मेनका तीन दिनी दौरे पर आज आएंगी
आज आएंगी मेनका गांधी
विज्ञापन

पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी तीन दिनी जिला दौरे पर गुरुवार को आएंगी। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक होंगी।
मेनका गांधी के प्रवक्ता एमआर मलिक ने बताया कि श्रीमती गांधी गुरुवार दिल्ली से सुबह छह बजे चल कर 10 बजे खमरिया पुल पहुंचेंगी। वहां से वह सीधे पूरनपुर जाएंगी। जहां वह ब्लाक क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। 30 मार्च को सुबह सात बजे से नौ बजे तक अपने अस्थार्यी निवास शंकर साल्वेंट पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगी। उसके बाद वह दस बजे गांधी सभागार में जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगी। 11 बजे राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान द्वारा आयोजित महिला जनप्रतिनिधियों की प्रशिक्षण कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी। इसके बाद पूरनपुर ब्लॉक के कई ग्रामों जन सभाओं में संबोधित करेंगी। केंद्रीय मंत्री 31 मार्च को अमरिया ब्लाक में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक होकर दिल्ली वापस लौट जाएंगी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed