फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिलाओं ने माता के भजनों पर नृत्य कर धर्म लाभ उठाया

महिलाओं ने माता के भजनों पर नृत्य कर धर्म लाभ उठाया

Mon, 26 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने माता के भजनों पर नृत्य कर धर्म लाभ उठाया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बाबा काले सिंह मंदिर में नवरात्र के समापन पर दुर्गा अष्टमी पर आयोजित भजन कीर्तन में महिलाओं ने माता के भजनों पर नृत्य कर धर्म लाभ उठाया।
नगर में नाला पार बस्ती के समीप स्थित बाबा काले सिंह मंदिर में नवरात्र पर कीर्तन का आयोजन निरंतर चल रहा है। मां दुर्गा के व्रत रखने वाली महिलाएं भजन कीर्तन में भाग लेकर धर्म लाभ उठा रही है। रविवार को दुर्गा अष्टमी पर बाबा काले सिंह मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन पर जमकर नृत्य किया। साथ ही खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा के नेतृत्व में मंदिर कमेटी के लोगों ने मंदिर में पूजा करने पहुंचे भक्तों को आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान पुजारी अनिल गोनियाल, चौधरी हरख्याल धामा, अमित डागर, अंकुर धामा, ब्रजपाल सिंह धामा, गुल्लू धामा, बोली धामा, राजकुमार धामा, मास्टर बीर सेन धामा, दयानंद धामा, वतन धामा, सीताराम, नरेंद्र सभासद, राजेंद्र सिंह, संजय धामा, सन्नी पहलवान, ओम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed