{"_id":"5a75c0fa4f1c1bb1208b7082","slug":"121517666554-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप की गिरफ्तारी न होने पर दी धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप की गिरफ्तारी न होने पर दी धरने की चेतावनी
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप की गिरफ्तारी न होने पर दी धरने की चेतावनी
पति ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा पत्र, 11 फरवरी से धरने की घोषणा
बरखेड़ा क्षेत्र के पिपरिया मंडन गांव निवासी जिपं सदस्य की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। झोलाछाप के इलाज से जिला पंचायत सदस्य कमला देवी की मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिवार वालों ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर मृतका के पति ने 11 फरवरी से नेहरू ऊर्जा उद्यान में धरने पर बैठने की घोषणा की है।
बरखेड़ा के पिपरिया मंडन गांव के निवासी प्रमोद कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी कमलादेवी को 12 दिसंबर 2017 को दाड़ में दर्द की शिकायत हुई थी। इस पर उसका इलाज परिवार वालों ने गांव के झोलाछाप संजीव कुमार से करा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। इस मामले में बरखेड़ा थाने में झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पति का आरोप है कि पुलिस ने आज तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है। सुलह करने का दबाव बनाते हुए धमकी दी जा रही है। इसकी कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार अनसुना कर दिया गया। पति ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर 11 फरवरी से धरना देने की घोषणा की है। उधर, पुलिस का कहना है कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।