फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   निकाय चुनाव को आज रवाना होगी पोलिग पार्टियां

निकाय चुनाव को आज रवाना होगी पोलिग पार्टियां

Fri, 24 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव को आज रवाना होगी पोलिग पार्टियां
24 पीबीटीपी 5 से 9
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए आज रवाना होगी पोलिग पार्टियां
350 बूथों पर चुनाव कराएंगे 1400 मतदान अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। निकाय चुनाव के लिए रविवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने 350 पोलिंग पार्टियां बनाई हैं। यह शनिवार को मतदान स्थलों पर रवाना होंगी। इसके लिए मतदान कर्मियों को सुबह आठ बजे पार्टी रवाना स्थल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में तीन नगरपालिका क्रमश: पीलीभीत, पूरनपुर और बीसलपुर और छह नगर पंचायतों क्रमश: जहानाबाद, न्यूरिया, बरखेड़ा, बिलसंडा, गुलडिया भिंडारा और कलीनगर में 26 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। शनिवार को सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर बेरीकेडिंग कराने के साथ ही मतदान सामग्री एवं मतपेटियां पहुंचाने के साथ ही छोटे-बड़े वाहन एकत्र करा दिए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में चुनाव प्रेक्षक जयप्रकाश त्रिवेदी, डीएम शीतल वर्मा, एसपी कलानिधि नैथानी ने एसडीएम, सीओ, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ एआरओ एवं पुलिस अधिकारी के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी जानकारी, प्रक्रिया एवं कर्तव्यों का बोध कराया। चुनाव प्रेक्षक ने बिना किसी दबाव के निपक्ष और भयमुक्त होकर चुनाव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

0000
इन स्थलों से रवाना होंगी पार्टियां
निकाय पार्टी रवाना स्थल
पीलीभीत ड्रमंड इंटर कॉलेज पीलभीत
बीसलपुर एसआरएम कॉलेज बीसलपुर
पूरनपुर बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर
बरखेड़ा एसआरएम कॉलेज बीसलपुर
बिलसंडा एसआरएम कॉलेज बीसलपुर
न्यूरिया ड्रमंड इंटर कॉलेज पीलीभीत
जहानाबाद ड्रमंड इंटर कॉलेज पीलीभीत
गुलड़िया भिंडारा ब्लॉक परिसर, अमरिया
कलीनगर राजकीय पॉलिटेक्निक, पूरनपुर
0000
एसडीएम, सीओ के हाथों रहेगी निकाय की कमान
निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने प्रत्येक नगर निकाय पर एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारियों को तैनात किया है। दोनों अधिकारी एक-एक नगर निकाय की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
नौ निकायों पर रहेंगे 1400 मतदान अधिकारी
सभी नौ निकायों पर मतदान के लिए प्रशासन ने 350 पोलिंग पार्टियां बनाई हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य रहेंगे। इस पर प्रकार कुल 1400 मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 35 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।
00000
29 संवेदन, 23 अतिसंवेदन, 7 अतिसंवेदन प्लस बूथ
जिले के नौ निकायों में कुल 350 बूथ बनाए हैं। इसमें सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने 29 को संवेदनशील, 23 को अतिसंवेदनशील और सात को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा है। सामान्य बूथों की अपेक्षा इन बूथों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स एवं अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।
0000
35 बूथों की होगी वेबकास्टिंग
26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने आयोग के निर्देश बूथों की वेबकास्टिंग कराने की व्यवस्था कराई है। वेबकास्टिंग के लिए 35 बूथों को चुना गया है। जिसमें सर्वाधिक 10 बूथ पीलीभीत नगरपालिका के हैं, जबकि क्रमश: पूरनपुर, गुलडिया भिंडारा और न्यूरिया के चार-चार, बीसलपुर के पांच, कलीनगर में एक, जहानाबाद और बिलसंडा में दो-दो और बरखेड़ा के तीन बूथ हैं।
000000
सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। इसके लिए एक कंपनी आईटीबीपी और चार कंपनी पीएसी के अलावा आठ सीओ एवं इतने ही इंस्पेक्टर के साथ 68 दरोगा, 43 हेड कांस्टेबिल, 588 कांस्टेबिल और 710 होमगार्ड लगाए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ बदायूं और बरेली से भी 250 कांस्टेबिल, 47 महिला सिपाही, 80 उपनिरीक्षक और दो निरीक्षक बुलाए गए हैं। इन्हें बूथों के अलावा अन्य सुरक्षा प्वाइंटों पर लगाया गया है।
0000
प्रशासन ने अधिग्रहित किए 200 वाहन
निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने 70 बसें, 16 मझोले एवं 100 से अधिक हल्के वाहनों को अधिकृत किया है। इन वाहनों से पोलिंग पार्टियों के अलावा सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

000000
निकाय चुनाव के मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियां रवाना करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सभी संबंधित अधिकारियों की ब्रीफिंग कर दिशा निर्देश दे दिए हैं। मतदान अधिकारियों को शनिवार सुबह आठ बजे संबंधित निकायों के लिए बनाई गए पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पहुचने के निर्देश दिए गए हैं।
शीतल वर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed