फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   12 people have been reported for the murder of a farmer who was crushed by a tractor, four brothers are accused.

Pilibhit News: किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या के मामले में 12 पर रिपोर्ट, चार सगे भाई आरोपी

Fri, 26 Sep 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 26 Sep 2025 01:31 AM IST
सार

पूरनपुर में किसान इंद्रजीत सिंह की अवैध रेत खनन का विरोध करने पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह को हिरासत में लिया है। घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

विज्ञापन
12 people have been reported for the murder of a farmer who was crushed by a tractor, four brothers are accused.

विस्तार

पूरनपुर। खेत के पास चकमार्ग से रेत के अवैध खनन के विरोध पर आरोपियों ने किसान इंद्रजीत सिंह पर पहले फावड़ा से प्रहार किया। बचने के लिए भागने पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। एएसपी, एसडीएम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इंद्रजीत के पुत्र प्रीतम सिंह की तहरीर पर तीन नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में चार सगे भाई शामिल हैं। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में हजारा थाना के गांव अशोकनगर और हाल निवासी गांव मुरारखेड़ा थाना संपूर्णानगर खीरी प्रीतम सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे उसके पिता इंद्रजीत खेत से कृषि कार्य करके वापस आ रहे थे। रास्ते में पुलिया के समीप से खेतों को जाने वाले चकमार्ग से लोग रेत का खनन कर ट्रालियों में भर रहे थे।
विज्ञापन

पिता इंद्रजीत सिंह ने इसका विरोध किया। इसपर आरोपियों ने फावड़ा से प्रहार कर दिया। बाद में दौड़ाकर ट्रैक्टर से कुचल दिया। बीच बचाव में कमल सिंह, दुर्गेश सिंह और गणेश को भी चोट आई। पिता को आननफानन में लखीमपुर की पलिया सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्रीतम सिंह की तहरीर पर आलम अली उर्फ अलहम अली, संपूर्णानगर के हेमंत महेश्वरी, गांव सिद्धनगर निवासी अरविंद यादव, छह मजदूरों और आलम के तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, पिछले वर्ष भी खनन माफिया ने नायब तहसीलदार को लाठी-डंडा और तलवार लेकर दौड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed