फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   12 lakh rupees were cheated from a young man in the name of getting a job abroad

Pilibhit News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 12 लाख ठगे

Tue, 05 Sep 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 05 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
12 lakh rupees were cheated from a young man in the name of getting a job abroad
बरखेड़ा। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कस्बे के एक युवक से 12.09 लाख रुपये ठग लिए गए। युवक की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के अंकित कुमार ने बताया कि उसकी कस्बे के ही विकास सक्सेना से 15 सालों से मित्रता है। विकास मौजूदा समय में अपनी ससुराल जिला लखीमपुर खीरी में नौरंगाबाद चौराहे के पास रहता है। विकास ने कुछ दिन पूर्व उससे कहा कि वह उसकी विदेश में नौकरी लगवा देगा। साथ में अपने भाई को भी ले जाना। वह वहां पढ़ाई करता रहेगा।
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर अंकित ने 9,87,800 रुपये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बरखेड़ा शाखा और 22 हजार रुपये एचडीएफसी बैंक की पीलीभीत शाखा से ऑनलाइन विकास के खाते में भेज दिए। इसके अलावा दो लाख रुपये नकद दिए। तीन साल इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो अंकित ने विकास से रुपये लौटाने को कहा। इस पर उसने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed