फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने को ग्रामीणों से संपर्क जरूरी

मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने को ग्रामीणों से संपर्क जरूरी

Wed, 19 Dec 2018 10:48 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने को ग्रामीणों से संपर्क जरूरी
मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने को ग्रामीणों से संपर्क जरूरी
विज्ञापन

डब्ल्यूटीआई की ओर से आयोजित हुई कार्यशाला
वन्यजीव संबंधी जानकारी के साथ पगचिह्न की पहचान करने का दिया परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बाघ सुरक्षा माह के तहत बुधवार को पीटीआर सभागार में डब्ल्यूटीआई की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डब्ल्यूटीआई से जुड़े प्रेम चंद पांडे ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के विषय में चर्चा करते हुए कार्यशाला में मौजूद वनकर्मियों को जीपीएस और वन्यजीवों के पगचिह्नों की कैसे पहचान करें इसका प्रशिक्षण दिया गया।

एक दिसंबर से बाघ सुरक्षा माह के तहत वन विभाग और इससे जुड़ी संस्थाओं की ओर से जिलेभर में गोष्ठियों का आयोजन कर वन्यजीव संबंधी जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इधर, बाघ सुरक्षा माह के तहत बुधवार को डब्ल्यूटीआई की ओर से टाइगर रिजर्व मुख्यालय सभागार में एक कार्यशाला का आयोजित की गई। जिसमें वन विभाग से जुड़े अधिकारी व सभी रेंजों के वनकर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में डब्ल्यूटीआई टीम से जुड़े प्रेम चंद पांडे ने वन्यजीव संबंधी जानकारी साझा करते हुए कहां कि वन्यजीवों की सुरक्षा व मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए वन विभाग से जुड़े लोगों को जंगल सीमा से सटे ग्रामीणों से बेहतर संपर्क साधना होगा। इसके अलावा टीम से जुड़े फ्रेंसिस ने जीपीएस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के अलावा बाघ व अन्य वन्यजीवों के पगचिह्न की कैसे पहचान करें, इसकी जानकारी दी। कार्यशाला में रिटर्न पेपर प्रतियोगिता के माध्यम से प्रश्न भी पूछे गए। इस मौके पर एसडीओ प्रवीण खरे, रेंजर राजकुमार शर्मा, डिप्टी रेंजर राकेश कुमार चितौरिया के अलावा वन दरोगा मोहित सिंह, वशिष्ठ कुमार, सद्दीक मोहम्मद समेत वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed