{"_id":"5bddc3f3bdec22695431487f","slug":"11541260275-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर निकला 12 फिट का अजगर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर निकला 12 फिट का अजगर, हड़कंप
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। जंगल क्षेत्र से दूर आबादी के निकट खेत में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। किसान की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को बमुश्किल पकड़ा। जिसके बाद उसको टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया है।
गजरौला क्षेत्र के ग्राम मुंडेला में शनिवार दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया जब खेत की ओर पहुंचे गांव निवासी किसान मथुरा प्रसाद की अजगर पर नजर पड़ी। जिसके बाद शोर पर काफी लोग जमा हो गए। किसान ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिस पर वन दरोगा अवनेश गंगवार, वनरक्षक रामाधार मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद अजगर को कब्जे में किया जा सका। सामाजिक वानिकी के वन दरोगा देवऋषि ने बताया कि पकड़े गए अजगर का वजन करीब 40 किग्रा व लंबाई 12 फुट है। उसको माला जंगल में छोड़ दिया गया है।