फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कटान का कहर, गांव से 200 मीटर दूर रह गई शारदा

कटान का कहर, गांव से 200 मीटर दूर रह गई शारदा

Sat, 04 Aug 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
कटान का कहर, गांव से 200 मीटर दूर रह गई शारदा
विधायक का वर्जन आना बाकी है
विज्ञापन


03 पीबीटीपी 30
कटान का कहर, गांव से 200 मीटर दूर रह गई शारदा
ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन, बचाव के प्रयास नाकाफी
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा(पीलीभीत)। पिछले एक पखवाड़े से शारदा का कटान धुरिया पलिया क्षेत्र में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कटान की गति मंद जरूर हुई, लेकिन राहत दिखाई नहीं दे रही है। किसानों के मुताबिक बीते 15 दिनों में नदी करीब 150 एकड़ कृषि भूमि को लीलते हुए गांव की आबादी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पहुंच गई है। नदी और गांव की आबादी के बीच बीस साल पहले बनी पत्थर की ठोकर से नदी की धार टकरा रही है। ऐसे में अगर यह बचाव कार्य ध्वस्त हुए तो शारदा आबादी में पहुंच तबाही मचा देगी। इसके बावजूद प्रशासनिक अमला संजीदा नहीं दिखता। वहीं ग्रामीणों की धड़कने तेज हो गई हैं।
बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बरसात के बाद शारदा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में कटान शुरू हो गया था। पिछले एक पखवाड़े से शारदा ने गांव धुुरिया पलिया को निशाने पर ले रखा है और लगातार कटान कर रही है। किसानों के मुताबिक लगभग 150 एकड़ कृषि भूमि को नदी कटान के चलते निगल चुकी है। हालांकि दो दिनों में नदी का जलस्तर कम हुआ, कटान की गति भी कुछ धीमी हुई, लेकिन इसको लेकर अभी राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही।
विज्ञापन

000
24 घंटे में चार एकड़ फसल तबाह
बीते 24 घंटो में सुखविंदर सिंह की एक एकड़ गन्ने, सुरमुख सिंह की एक एकड़ धान व मेवा सिंह की दो एकड़ सोयाबीन की फसल का कटान हुआ है। जिससे किसान की महीनों की मेहनत एक पल में तबाह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
अब ठोकरों के सहारे धुरिया पलिया गांव
शारदा नदी के कटान का कहर न थमने से धुरिया पलिया गांव के बाशिंदों की धड़कने तेज हैं। कटान कर रही शारदा और आबादी के बीच अब सिर्फ ठोकरों का सहारा है। नदी से गांव को बचाने के लिए बनाई गई पत्थर की ये ठोकरें बीस साल पुरानी है। इन ठोकरों को क्षति न पहुंचे इसको लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। वहीं प्रशासन और जनप्रतिनिधि सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रह गए हैं। कोई भी ग्रामीणों के दर्द को समझ, निस्तारण कराने की सुधि नहीं ले रहा है।
000
03 पीबीटीपी 31
तो प्रशासन को तबाही का इंतजार
नदी में लगभग सात एकड़ भूमि मय गन्ने और धान की फसल के समा गई हैं। अब नदी आबादी के नजदीक पहुंच गई हैं। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो गांव में तबाही होगी।

सुरमुख सिंह, फार्मर
000
03 पीबीटीपी 32
प्रशासन का काम राहत देने लायक नहीं
मेरी दस एकड़ कृषि भूमि फसल समेत नदी में समा चुकी है। कटान तो जारी है, लेकिन इसको रोकने का काम प्रशासन नहीं कर रहा है। जो काम प्रशासनिक मशीनरी कर रही है, उसको राहत का नहीं कहा जा सकता।
सुखविंदर सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed