{"_id":"5b2566444f1c1b264d8b6ec4","slug":"11529177668-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के दिन सात माह की गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के दिन सात माह की गर्भवती की मौत
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत) ।
क्षेत्र के बड़ागांव में ईद के दिन मुस्लिम परिवार में सात माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। शाम के समय गमगीन माहौल में परिजनों ने महिला के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
क्षेत्र के बड़ागांव में मुस्लिम परिवार की इक्कीस वर्षीय महिला सन्नो पत्नी वकील सात माह की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने स्थानीय चिकित्सकों से महिला का इलाज कराया, लेकिन कोई सुधार नही हुआ और हालत अधिक बिगड़ गई। शनिवार की सुबह परिजन सन्नों को लेकर खेकड़ा सीएचसी में पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईद के दिन मुस्लिम परिवार पर मानो पहाड़ टूट गया। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय बड़ागांव में महिला का शव पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। महिला की मौत के कारण परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।