फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अनशन पर बैठे कर्मी की हालत बिगड़ी

अनशन पर बैठे कर्मी की हालत बिगड़ी

Thu, 04 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे कर्मी की हालत बिगड़ी
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

एमएम इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने विगत चार माह से वेतन न मिलने के कारण तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रखा। अनशन पर बैठे कर्मी का हालत खराब हो गई। दूसरी तरफ कॉलेज के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भी शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर आंदोलनकारी को समर्थन दिया। इससे कॉलेज में शिक्षण कार्य ठप हो गया।

एमएम इंटर कॉलेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश शर्मा ने विगत चार माह से वेतन न मिलने का आरोप लगाकर तीसरे दिन बुधवार को भी आमरण अनशन जारी रखा। ठंड के कारण आमरण अनशनकारी की हालत बिगड़ने लगी है। कर्मचारी ने कहा कि अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नही हे। तीन दिन बाद भी किसी भी अधिकारी ने समस्या सनने की जरूरत नहीं समझी है । यदि उसकी हालत बिगड़ती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। दूसरी तरफ कॉलेज के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भी उसकी मांगो को जायज बताया और शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन का समर्थन करने की घोषणा की। शिक्षकों के शिक्षण कार्य के बहिष्कार के कारण कॉलेज में शिक्षण कार्य ठप है। शिक्षक अरुण शर्मा, नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा आदि ने कहा जब तक कर्मचारी की समस्या का निदान नहीं होता शिक्षण कार्य जारी रहेगा। दूसरी तरफ प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर का कहना है कि उन्हें भी एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत के कारण वेतन नहीं मिल रहा है। यह समस्या कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सामने है। अधिकारी शिकायत के चलते समस्या का निदान नहीं करा रहे हैं। अनशन स्थल पर कर्मचारी रोशन लाल, राजेश कुमार, शिक्षक देवदत्त शर्मा, श्रवण कुमार, कंवर पाल सिंह, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed