{"_id":"5a4530ff4f1c1b6e468bd236","slug":"11514483967-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझोला-टनकपुर ब्राडगेज ट्रैक का आज होगा सीआरएस निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझोला-टनकपुर ब्राडगेज ट्रैक का आज होगा सीआरएस निरीक्षण
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : file photo
पहले चरण में मझोला-बनवसा व दूसरे चरण में बनवसा-टनकपुर के बीच होगा निरीक्षण
अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने में जुटे रहे अफसर
पीलीभीत/ मझोला। नवनिर्मित मझोला-टनकपुर ब्राडेगज ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण 29 दिसंबर से शुरू होगा। सीआरएस निरीक्षण दो चरणों में होगा। पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त एसके पांडेय पहले चरण में 29 दिसंबर को मझोला से बनवसा के बीच नवनिर्मित रेल ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। दूसरे चरण के तहत 30 दिसंबर को बनवसा से टनकपुर तक निरीक्षण किया जाएगा। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो नए साल की शुरूआत में ही लोगों को को बड़ी रेल लाइन का सफर करने का मौका मिल सकेगा।
जिले की बहुप्रतीक्षित मांग भोजीपुरा-पीलीभीत-टनकपुर छोटी रेल लाइन को बड़ी रेल लाइन में तब्दील करने को वर्ष 2008-09 में मंजूरी मिली थी। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद ब्राडगेज कंवर्जन कार्यों को गति मिली। वर्ष 2015 में तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 101.80 किमी लंबे भोजीपुरा-टनकपुर बायां पीलीभीत रेल मार्ग पर ब्राडगेज कंवर्जन का शुभारंभ किया। प्रथम चरण में भोजीपुरा-टनकपुर ब्राडगेज कंवर्जन के तहत भोजीपुरा से पीलीभीत के बीच 39.03 किमी रेल लाइन का कार्य पूराकर नवंबर 2016 में रेल सेवा शुरू की जा चुकी है। दूसरे चरण में पीलीभीत-टनकपुर के बीच गत वर्ष 16 जून को ब्लॉक लेने के बाद ब्राडगेज कार्य पूरा मात्र पीलीभीत-मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन तक मार्च में ब्राडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। इसके बाद उक्त प्रोजेक्ट के अंतिम चरण मझोला-टनकपुर रेल मार्ग पर का ब्राडगेज कार्य शुरू किया। जो अब पूरा हो चुका है। करीब 37.10 किमी इस लंबे ट्रैक का कार्य पूरा होने के बाद सीआरएस का प्रस्ताव भेज दिया गया था। जिसके बाद 29 व 30 दिसंबर को सीआरएस निरीक्षण की तिथि निर्धारित की गई है।
आज सुबह सवा नौ बजे शुरू होगा निरीक्षण
पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त एसके पांडेय शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे से मझोला-बनवसा नवनिर्मित रेल खंड का मोटर ट्राली से निरीक्षण करेंगे। इज्जतनगर मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि शाम बजे तक सीआरएस निरीक्षण पूरा होगा। दूसरे चरण में 30 दिसंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से डेढ़ बजे तक बनवसा से टनकपुर तक निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा शाम 3.30 बजे से चार बजे तक मझोला-टनकपुर के बीच गति परीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण ललित मोहन झा, मुख्य इंजीनियर निर्माण एके सिंह, मुख्य सिगनल इंजीनियर निर्माण बेचू राय, सीईएसई एसएन शाह, मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर निर्माण पीके राय, मुख्य इंजीनियर टीएमसी आरबी यादव, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी भीम सिंह, मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय आशुतोष कुमार मिश्रा, उप मुख्य इंजीनियर निर्माण राजीव अग्रवाल, उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर जेपी शर्मा आदि मौजूद रहेंगे।