फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अधिवक्ता और बिजलीकर्मियों की हड़ताल जारी

अधिवक्ता और बिजलीकर्मियों की हड़ताल जारी

Fri, 24 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता और बिजलीकर्मियों की हड़ताल जारी
24 पीबीटीपी 02
विज्ञापन

अधिवक्ताओं और बिजली कर्मियों की हड़ताल जारी
दोनों ने की एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। एसडीओ और अधिवक्ताओं के बीच विवाद के बाद बिजली घर में हुई तोड़फोड़ एवं मारपीट मामले में अधिवक्ता और बिजली कर्मी आमने सामने आ गए हैं। दोनों संगठनों ने हड़ताल के दूसरे दिन बैठक कर एक-दूसरे की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
00
आरोपी को गिरफ्तार कर सुरक्षा प्रदान करें प्रशासन
विद्युत विभाग के खंडीय कार्यालय में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में जिले भर के बिजली कर्मचारी एकत्र हुए। कर्मचारियों ने नकटाना बिजली घर में घुसकर एसडीओ एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट कर जानलेवा हमले की निंदा की। समिति के संयोजक अशोक शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं की ओर से की गई मारपीट में कर्मचारियों में भय है। खासकर अनुरक्षण के कार्य में लगे कर्मचारी फील्ड में जाने से घबरा रहे हैं, जबकि बिजली कर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। बैठक के माध्यम से प्रशासन एवं सरकार से मांग की गई कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी कर बिजली कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करें। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हड़ताल जारी रहेगी। किसी भी फाल्ट पर बिजली कर्मी मरम्मत के लिए नहीं जाएंगे। बैठक में रणजीत चौधरी, ओमकार, शंकरलाल, दीपक जौहरी, रियाजुद्दीन, अभिषेक राय, रूपलाल सहित कई बिजलीकर्मी थे।
विज्ञापन

000
24 पीबीटीपी 03
मतदान का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता
सिविल बार एसोसिएशन के हाल में तीनों बार की संयुक्त की बैठक हुई। संयुक्त सभा के अध्यक्ष किशनलाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि एसडीओ रनवीर सिंह यादव एवं उनके कर्मचारियों द्वारा सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम राठौर के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया गया। सदस्यों ने एक स्वर में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने आरोपी एसडीओ एवं बिजली कर्मियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। अध्यक्ष ने कहा कि घटना की जानकारी अन्य जनपदों और मंडल के अध्यक्षों दी गई है। सभी ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी साथ ही 27 नवंबर तक गिरफ्तारी न होने पर आगे की रणनीति बनाने के लिए पुन: बैठक की जाएगी। बैठक में गिरफ्तारी न होने पर निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में संतराम राठौर, अजय सक्सेना, बीडी पांडेय, विमल कुमार वर्मा, अशोक कुमार, अशोक बाजपेई, उदयभान सिंह, कुलदीप अवस्थी, स्नेहलता तिवारी, उपेंद्र बाजपेई, आरके शर्मा, प्रदीप कश्यप, जीएल वर्मा, मोहम्मद उरूज, अमित मिश्रा, सरोज बाजपेई, सत्यप्रकाश पांडेय, मुन्नालाल सहित कई अधिवक्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
कर्मचारियों की हड़ताल से सप्लाई बाधित
मझोला। पीलीभीत में बिजली विभाग के कर्मचारियों से हुई मारपीट के मामले में मझोला उपकेेंद्र पर भी विद्युत कर्मी हड़ताल पर रहे। शुक्रवार को उपकेंद्र पर एकत्र हुए बिजली कर्मियों ने धरना देकर विरोध जताया। इस बीच पीलीभीत न्यूरिया के बीच की लाइन फाल्ट को ठीक नहीं किया जा सका जिससे मझोला उपकेंद्र से जुड़े कई गांव की सप्लाई ठप हो गई। धरने में चंचल सिंह, गौतम सिंह, अभय कुमार, नीरज, राजेंद्र, सूरज, मुकेश सहित कई बिजली कर्मी शामिल थे।

---
पीलीभीत न्यूरिया लाइन पर काम चल रहा है। फाल्ट बड़ा होने के चलते समय लग रहा है। हड़ताल के दौरान विद्युत सप्लाई सुचारू रखी जायेगी, बाकी कोई काम नहीं होगा ।
अतुल कुमार सिंह, एसडीओ विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed