{"_id":"5a04480a4f1c1b7a548bbd49","slug":"11510230026-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायबोझ और धुंधरा में मिले बाघ के पदचिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायबोझ और धुंधरा में मिले बाघ के पदचिन्ह
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
tiger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के गांव के आसपास बाघ की आवाजाही लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी गायबोझ में बाघिन और धुंधरा में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सचेत रहने की अपील की है।
सामाजिक वानिकी की निगरानी टीम ने सुबह अमरिया क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम गायबोझ में मटर के एक खेत में बाघिन के पगचिह्न मिले। पगचिह्न ट्रेस करने के बाद टीम धुंधरा गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों की सूचना पर की गई जांच में नहर पुलिया के निकट बाघ के पगचिह्न मिले। इन दो स्थानों के अलावा टीम ने मग्गर सिंह फार्म, दरोगा फार्म, हिमकरपुर, अड़ौली, पंसौली, सुस्वार, जगदीशपुर, भिखारीपुर आदि में भी गश्त की, लेकिन कहीं भी बाघ के पगचिह्न अथवा कैमरों में बाघ नहीं दिखे। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग स्थानों पर क्रमश: बाघिन और बाघ के पगचिह्न मिले हैं। क्षेत्र के गांव में लगातार टीम भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। ग्रामीणों से अकेले खेतों पर न जाने एवं काम शुरू करने पहले शोरशराबा एवं आसपास निरीक्षण करने की अपील की जा रही है।