{"_id":"59abf8904f1c1b16278b4f36","slug":"11504442512-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल: आखिर कैसे पकड़ा जाएगा बाघ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवाल: आखिर कैसे पकड़ा जाएगा बाघ?
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। खूनी बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गड्ढा खोदकर उसे गिराने की योजना बनाई थी लेकिन तराई के इस जनपद में 6-7 फिट पर ही पानी आ जाने की संभावना रहती है। जिसके चलते स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों ने इस पर हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे गड्ढा खोदने की योजना भी फ्लाप साबित होती नजर आ रही है। इसको देखते हुए वन विभाग के धिकारियों ने अब नए उपायों पर मंथन शुरू कर दिया है। इस बीच शनिवार की रात बाघ ने खेत में घूम रही एक भेड़ को निवाला बनाया है लेकिन बाघ अभी भी पकड़ से दूर है।
वनकटी से निकलकर कचहरी होते हुए देवहा नदी पार पहुंचे बाघ ने छह, सात और 10 अगस्त को लगातार हमले कर तीन लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद से ही अधिकारी एवं विशेषज्ञ उसे पकड़ने के प्रयास में जुटे हैं। काफी प्रयास के बाद भी बाघ के पकड़ में न आने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन संरक्षक वीके सिंह ने बड़ा सा गड्ढा खोदकर उसे घासफूस से ढककर बाघ को गिराने की योजना बनाई थी। माना जा रहा था कि गड्ढे के निकट बांधे गए पड्डे का शिकार करने के प्रयास में बाघ गड्ढे में गिर जाएगा। विभाग की योजना इस क्षेत्र में सफल होती नहीं दिख रही। दरअसल बाघ को गिराने के लिए 10-15 फिट गहरा गड्ढा खोदना पड़ेगा जबकि नदी का किनारा होने के चलते क्षेत्र में मात्र 6 से 8 फिट पर ही पानी निकल आता है। ऐसे में ज्यादा गहरा गड्ढा खोदना संभव नहीं है। गड्ढे की योजना विफल होते देख अब विभाग के लोग बाघ को जाल में फंसाने सहित अन्य उपायों पर विचार कर रहे हैं।
बाघ ने मारी भेड़ लेकिन पकड़ से बाहर
बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने खेत में पड्डे बांध रखे हैं लेकिन बाघ ने पड्डे को न मार कर दूसरे खेत में घूम रही भेड़ को मार डाला। सुबह भेड़ का शव मिलने पर वन विभाग की टीम ने बाघ की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि अब पड्डे के साथ भेड़ भी बांधी जा रही हैं।