{"_id":"59904be14f1c1b18138b48ac","slug":"11502628833-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा शहर का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा शहर का बाजार
Updated Sun, 13 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आजादी की 71वीं वर्षगांठ मनाने को लेकर जिलेवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसको लेकर शहर का बाजार भी देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिया। युवाओं समेत स्कूली बच्चों ने आजादी का जश्न धूमधाम से मनाने के लिए इससे जुड़ी सामग्री की जमकर खरीदारी की।
स्वतंत्रता दिवस यूं तो मंगलवार को मनाया जाएगा, लेकिन इसकी तैयारियां रविवार से ही शुरू हो गईं। खासतौर पर बाजार में इसको लेकर खासी रौनक रही। अधिकांश दुकानें तिरंगे की थीम पर सजाई गई। इन दुकानों पर विभिन्न कंपनियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस को लेकर उतारे गए उत्पादों की खासी डिमांड रही। देर शाम तक बाजार में स्कूली बच्चों समेत युवाओं ने तिरंगे झंडे, हैंडबैंड, रिबन, टीशर्ट आदि की जमकर खरीदारी की। इस बार तिरंगा टी शर्ट, तिरंगा ग्लबस व हैंडबैंड की खासी डिमांड देखी जा रही है। पर्व को लेकर बच्चों के साथ युवाओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। युवा वर्ग अपनी बाइक व कारों को तिरंगे से सजाने के लिए झंडों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इधर कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य सरकारी भवनों समेत छतरी चौराहा, नौगवां चौराहा समेत अन्य प्रमुख चौराहों, शहीद स्मारकों आदि पर रंग बिरंगी रोशनी बिखरेने की तैयारी शुरू की गई है। इन स्थानों पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा विशेष सफाई कराई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस से जुड़े उत्पाद बेचने वाले व्यापारियों ने बताया कि देश में राष्ट्रीय पर्व मनाने को लेकर लोगों में साल दर साल उत्साह बढ़ता जा रहा है। खासकर बच्चे व युवाओं में इसका खासा क्रेज देखा जा रहा है।
000
इन उत्पादों की है डिमांड
- टी शर्ट 80 से लेकर 175 रुपये तक
- डांडिया बैंड 25 से लेकर 50 रुपये तक
- मलिंगा कैप 120 रुपये
- तिरंगा बैलून 95 रुपये से लेकर 150 रुपये तक
- तिरंगा ग्लब्स 25 रुपये
- झंडे 15 से लेकर 350 रुपये तक