{"_id":"595cdc864f1c1b22528b45b4","slug":"11499257990-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ विद्युत सब स्टेशनों की छह घंटे बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ विद्युत सब स्टेशनों की छह घंटे बंद रही बिजली
Updated Wed, 05 Jul 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। क्षतिग्रस्त कंडक्टरों को बदलने को लेकर 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन से संबंधित क्षेत्र के नौ विद्युत उपकेंद्रों की बिजली सप्लाई छह घंटे बंद रही। शाम चार बजे बिजली सप्लाई सुचारु होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
पीलीभीत-पूरनपुर लाइन पर क्षतिग्रस्त कंडक्टरों को बदलने के लिए तयशुदा कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुबह करीब दस बजे 132 केवीए विद्युत स्टेशन की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इससे सब स्टेशन से जुड़े पूरनपुर नगर सब स्टेशन, पूरनपुर देहात, पूरनपुर आद्यौगिक, शेरपुरकलां, घुंघचाई, शाहगढ़, माधोटांडा, रामनगरा, कलीनगर की बिजली सप्लाई ठप रही। दस से तीन बजे तक बंद की गई बिजली सप्लाई शाम चार बजे सुचारु की जा सकी। इससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। एसडीओ (बिजली) अभिषेक राय ने बताया कि लाइन के क्षतिग्रस्त कंडक्टरों को बदलवा दिया गया है। बारिश होने की वजह से निर्धारित समय से एक घंटा अधिक लगा रहे।