{"_id":"5c5c7e34bdec224c8b1af8e6","slug":"111549565492-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ पर नजर रखने को लगाए चार कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ पर नजर रखने को लगाए चार कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला/पीलीभीत। जंगल से दूर गजरौला क्षेत्र के शिवनगर गांव की सीमा में बाघ की बढ़ रही सक्रियता पर अफसर गंभीर हुए हैं। बाघ पर नजर रखने के लिए अफसरों के निर्देश पर शुक्रवार को क्षेत्र में चार कैमरे लगाए गए हैं।
माला रेंज के जंगल से निकलकर बाघ गजरौला क्षेत्र में चहलकदमी कर रहे हैं। जंगल से बाहर निकला बाघ बुधवार दिन में शिवनगर गांव की सीमा में भजन सिंह के खेत में पहुंच गया था। खेत में कार्य कर रहे मजदूरों की सूचना के बाद भीड़ के रूप में पहुंचे ग्रामीणों ने गन्ने के खेत का घेराव किया था। इसके बाद अधिकारियों ने बाघ की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। गढ़ा बीट के प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बाघ की निगरानी बढ़ा दी गई है। अफसरों के निर्देश पर क्षेत्र में चार कैमरे लगाए गए हैं। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।