{"_id":"5c2cb8a5bdec2256cd7e1ed2","slug":"111546434725-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...ताकि निर्धारित रहे वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ताकि निर्धारित रहे वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
यातायात नियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख स्थानों पर रखे गए ड्रम, भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी
पूरनपुर। असम हाईवे सहित अन्य सड़कों पर हादसे रोकने के लिए कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जगह-जगह गति अवरोधक बनाकर ड्रमों को रखवाया। ताकि वाहनों की बेकाबू रफ्तार पर लगाम लगाई जा सके।
असम हाईवे, पूरनपुर-मैंगलगंज हाईवे, पूरनपुर-खटीमा हाईवे पर आए दिन सड़क हादसों मेें लोगों को जान गंवानी पड़ती है। इसके पीछे वाहनों की तेज रफ्तार अहम वजह है। हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस ने रफ्तार पर लगाम लगाने को पहल की है। पुलिस ने बुधवार को ड्रमों पर धीरे चलें, आगे चौराहा है, आगे स्कूल है समेत कई स्लोगन लिखकर जगह-जगह रखवाया है। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि इससे अनियंत्रित गति से चलने वाले वाहनों की स्पीड कम होगी। जिससे हादसों में भी कमी आएगी। इसके अलावा अभी पेंटिंग कराकर नगर के प्रमुख चौराहों पर और भी ड्रम रखवाए जाएंगे।