फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आदेश आने पर बीएसए ने नौ शिक्षकों को किया निलंबित

आदेश आने पर बीएसए ने नौ शिक्षकों को किया निलंबित

Sat, 22 Dec 2018 11:00 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Sat, 22 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आदेश आने पर बीएसए ने नौ शिक्षकों को किया निलंबित
दो खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी जांच
विज्ञापन

स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी व लिपिक को किया रिलीव
बीएसए के स्थगनादेश पर सहानुभूति जताने इलाहाबाद जाने वाले शिक्षकों का मामला


बीएसए से सहानुभूति जताने इलाहाबाद जाने वाले सभी नौ शिक्षकों को शासन के आदेश पर बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने शनिवार को निलंबित कर दिया। निलंबित नौ शिक्षकों को संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्र व एक शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय जमुनिया से संबद्ध किया गया है। वहीं इसी मामले में शासन द्वारा स्थानांतरित किए गए खंड शिक्षा अधिकारी व लिपिक को रिलीव कर दिया गया है।
जिले में तैनात बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को नौ अक्तूबर को शासन ने विभिन्न आरोपों पर निलंबित कर दिया था। एक नवंबर को उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा बीएसए को स्थगनादेश मिलने पर जिले से पहुंचे नौ शिक्षकों ने विजयी मुद्रा में फोटो खिंचवाते हुए इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस मामले की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कराई गई जांच मेें पूरनपुर के बीईओ लक्ष्मीनारायन द्वारा शिक्षकों का अवकाश प्रार्थना पत्र बैकडेट में मंजूर किया पाया गया। जिसके बाद अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने 20 दिसंबर को उक्त शिक्षकों को निलंबित करने व बीईओ लक्ष्मीनरायन व लिपिक अजयपाल सिंह का स्थानांतरण क्रमश: देवरिया व बलिया करने के निर्देश दिए। इस संबंध में शासन से कोई पत्र न आने के कारण शुक्रवार को कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। इधर शनिवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह का आदेश पहुंचने के बाद बीएसए ने बिना अनुमति अवकाश लेने व जिला मुख्यालय छोड़ने के आरोप पर जूनियर हाईस्कूल इटौरिया के शिक्षक विपिन कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय वैजूनगर के शिक्षक सुशील प्रजापति, प्राथमिक विद्यालय बिठौराकला के प्रधानाध्यापक शमशुल हसन, जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक ब्रजेश शुक्ला, जूनियर हाईस्कूल गुलड़िया भूप सिंह के शिक्षक चांद मियां, प्राथमिक विद्यालय नवदिया धनेष के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ पूरनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रामाधार पांडेय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसगंजा के शिक्षक ब्रजेश अवस्थी, प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया पूरनपुर के प्रमोद वर्मा व जूनियर हाईस्कूल खासपुर के शिक्षक हरीओम पांडेय को निलंबित कर दिया। इसके अलावा शासन द्वारा स्थानांतरित किए गए पूरनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायन को देवरिया व लिपिक अजयपाल सिंह को बलिया के लिए रिलीव कर दिया गया। इसमेें आठ शिक्षकों को संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर जबकि एक शिक्षक प्रमोद वर्मा को प्राथमिक विद्यालय जमुनिया से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर सभी नौ शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित आठ शिक्षकों को संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्रों से व एक को जमुनिया प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है। इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बीसलपुर उपेंद्र कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी बिलसंडा शिवेंद्र वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed