{"_id":"5c1a7d81bdec2256cf3e7e84","slug":"111545239937-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वाहन सीज, 50 का चालान, 1.20 लाख का जुर्माना ठोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वाहन सीज, 50 का चालान, 1.20 लाख का जुर्माना ठोंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच वाहन सीज, 50 का चालान
1.20 लाख का जुर्माना ठोंका
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग की टीम ने शिकंजा कसा है। शहर में चेकिंग के दौरान पांच छोटे-बड़े वाहन सीज करने के साथ ही हेलमेट न लगाने पर 50 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए। इन वाहनों पर करीब सवा लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है।
एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने बताया कि हादसे की रोकथाम के लिए लेकर जिलेभर में ओवरलोडिंग और रिफ्लेक्टर नहीं लगाने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बावजूद चालक नियमों को ताक पर रखकर सरपट वाहनों को दौड़ा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को एआरटीओ ने टीम के साथ शहर में चेकिंग चलाया। इस दौरान बिना रिफ्लेक्टर लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ओवरलोड ट्रक समेत पांच वाहन सीज किए गए। इन वाहनों पर 90 हजार का जुर्माना डालने के साथ ही चालकों को ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रक पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाने पर चेतावनी दी है। इसके अलावा शहर में डिग्री कॉलेज और छतरी चौराहे पर अभियान के दौरान हेलमेट नहीं लगाने पर दो पहिया वाहन चालकों के 50 चालान कर तीस हजार रुपये का जुर्माना ठोंका गया।