फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पांच घंटे तक चली छापामारी, तब पकड़ में आई गड़बड़ी

पांच घंटे तक चली छापामारी, तब पकड़ में आई गड़बड़ी

Thu, 11 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पांच घंटे तक चली छापामारी, तब पकड़ में आई गड़बड़ी
पांच घंटे तक चली छापामारी, तब पकड़ में आई गड़बड़ी
विज्ञापन

व्यापारी नेता करते रहे तकरार, लोहा व्यापारी के बेटे की तबीयत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) की टीमों द्वारा नगर के लोहा व्यापारी नकुल खंडेलवाल के दो प्रतिष्ठानों पर एक साथ मारे गए गोपनीय छापे की सूचना कुछ ही देर में पूरे शहर में फैल गई। कार्रवाई देख आसपास के दुकानदार ही नहीं बल्कि शहर के अधिकांश बड़े कारोबारी दुकान बंद कर टोह लेते रहे। करीब पांच घंटे तक चली इस छापा मार कार्रवाई के बाद टीम के वापस जाने के बाद ही व्यापारियों ने कुछ राहत की सांस ली। टीम के जाने के बाद भी छापामारी की चर्चा देर सायं तक शहर में चलती रही।
टीम ने श्री बांके बिहारी आयरन ट्रेडर्स और निर्मला स्टील वर्क्स पर एक साथ गुरुवार छापा मारा था। छापामारी की दौरान व्यापारी नकुल खंडेलवाल कुछ समझ नहीं सके। उनका बेटा अमित खंडेलवाल उर्फ टीटू भी वहीं मौजूद था। बताया जाता है कि टीम के अधिकारियों ने अपना परिचय देने के बाद दोनों को केबिन में बैठा लिया। मौके पर कुछ कर्मचारी व ग्राहक भी थे, जो माजरा समझते ही मौके से खिसक लिए। टीम अपनी कार्रवाई शुरू ही कर सकी थी कि व्यापारी पुत्र टीटू की हालत अचानक खराब होने लगी। यह देख टीम के हाथ-पांव कुछ देर के लिए फूल गए। टीटू को अस्पताल भेजने में टीम ने मदद की, लेकिन कार्रवाई नहीं रोकी। टीमों का नेतृत्व जोनल डिप्टी कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने किया। टीम में डिप्टी कमिश्नर नीरा श्रीवास्तव, लल्लन मौर्या, अभय सिंह, सचिन कुमार, नितिन वाजपेयी, राहुल मिश्रा थे। छापे की कार्रवाई के वक्त प्रतिष्ठानों के बाहर व्यापारियों की भीड़ लगी रही। विरोध करने वाले व्यापारी नेताओं में अजय खंडेलवाल, शैलेंद्र गुप्ता, मीतू सचदेवा, हरदीप सिंह, सोनू छीना, राजू खंडेलवाल आदि थे। नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टीम से वार्ता की
विज्ञापन

0000
पीएसी के भीतर जाने पर खफा हुए व्यापारी
छापेमार टीम के साथ पुलिस व पीएसी के जवान भी प्रतिष्ठान में प्रवेश कर गए थे। इसकी जानकारी होने पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, युवा के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर विरोध किया तो पुलिस को प्रतिष्ठान से बाहर कर दिया गया। व्यापारी नेताओं का कहना था कि व्यापारी कोई चोर नहीं है। करीब दो साल पहले एसआईबी ने पूर्व विधायक हरिश्चंद्र खंडेलवाल के यहां भी छापामारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
मैं गलत नहीं, पेश करेंगे सबूत
मैं गलत नहीं हूं। टीम की छापेमार कार्रवाई पर भी मुझे कोई ऐतराज नहीं है। ऐतराज टीम के लोगों के व्यवहार पर है। उनका व्यवहार ठीक नहीं था। यही वजह रही कि मेरे पुत्र की हालत तक खराब हो गई। उन्होंने क्या गड़बड़ी पकड़ी यह वह जानते होंगे। मैं अपनी बेगुनाही के सबूत पेश करूंगा। - नकुल खंडेलवाल, आरोपी व्यापारी


00
वर्जन
व्यापारी नकुल खंडेलवाल की श्री बांके बिहारी आयरन टेडर्स और निर्मला स्टीम वर्क्स की दुकान पर छापा मारा गया। छापे में मिले स्टाक का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। 170 मीट्रिक टन लोहे के सामान को सीज कर व्यापारी की ही सुपुर्दगी में दिया गया है। आठ अभिलेख जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं। करीब सत्तर लाख रुपये के सीज किए गए लोहे पर अब अट्ठारह प्रतिशत टैक्स और इतना ही जुर्माना लगाया जाएगा। दोनों टीमों में आठ अफसर थे। छापे में एसपी पीलीभीत का विशेष सहयोग रहा है। - सत्यपाल सिंह, जोनल डिप्टी कमिश्नर एसआईबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed