{"_id":"5ba2a5d5867a557f551a1870","slug":"111537385941-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल पहलवान का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल पहलवान का किया स्वागत
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेल प्रेमियों ने चक्रधर केसरी का खिताब जीत कर खेकड़ा लौटे पहलवान कपिल धामा का स्वागत किया। 18 सितंबर को रायगढ़ स्थित रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें खेकड़ा नगर निवासी पहलवान कपिल धामा ने भी भाग लिया। इसमें पहलवान कपिल धामा ने पहलवान अरविंद को हराकर चक्रधर केसरी के खिताब पर कब्जा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव सुनिति राठिया ने कपिल पहलवान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसकी सूचना मिलते ही पहलवान कपिल धामा के पिता सुभाष धामा, चाचा धर्मेंद्र धामा एवं परिजनों में खुशी की लहर है। परिवार खेकड़ा नगर एवं जनपद का नाम रोशन करने के चलते खेकड़ा नगर आगमन पर कपिल धामा का खेल प्रेमियों ने बैंड बाजों के साथ स्वागत किया।