{"_id":"5a5618694f1c1b3d198b5f6b","slug":"111515591785-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने डीडीओ से पूछा कब होगी प्रधान पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने डीडीओ से पूछा कब होगी प्रधान पर एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Wed, 10 Jan 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों से 20-20 हजार रुपये वसूलने वाले प्रधान के खिलाफ एफआईआर नहीं होने पर सीडीओ ने बुधवार को डीडीओ की फटकार लगाई। उन्होंने पूछा आदेश के कितने दिन बाद प्रधान पर रिपोर्ट होगी। इस प्रकरण की फाइल संबंधित विभाग का लिपिक भी दबाने में जुटा था। फटकार के बाद आनन-फानन में डीडीओ ने ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया।
विकास खंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत जमुनिया खास निवासी लालता प्रसाद, श्री कृष्ण, बिहारी लाल आदि का आरोप था कि ग्राम प्रधान शंकर सिंह द्वारा लाभार्थियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त आने पर जबरन 20-20 हजार रुपये वसूले गए थे। इस प्रकरण की शिकायत मिलने पर सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र गंगवार को शिकायती पत्र सौंपते हुए 10 दिन में जांच रिपोर्ट तलब कर ली। जांच में प्रधान पर लगे आरोप सही मिले। जिसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने एक जनवरी को डीडीओ सुशील कुमार उपाध्याय को ग्राम प्रधान शंकर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश देते हुए सात दिन में आख्या देने का कहा, लेकिन डीडीओ ने इसे नजर अंदाज कर दिया। संबंधित विभाग का लिपिक भी प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न हो, इसलिए फाइल दबाए बैठा रहा। बुधवार को मामला सीडीओ के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने डीडीओ की फटकार लगाई। पूछा कि दस दिन बाद भी प्रधान के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हुई। आनन-फानन में डीडीओ ने फाइल मंगाकर तुरंत एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए।
एक जनवरी को डीडीओ को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। अब तक ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। डीडीओ को शीघ्र ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
डॉ. दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ