{"_id":"59eb4c7f4f1c1bc8678b6dc9","slug":"111508592767-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने की भाइयों के दीर्घायु होने की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने की भाइयों के दीर्घायु होने की कामना
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक भैयादूज का पर्व जिले भर में शनिवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की तो भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन देकर उपहार सौंपे। पर्व के चलते पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल देखा गया। शाम तक मिठाई की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा।
घरों में शनिवार सुबह से ही भैयादूज को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने व्रत रखकर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनकी उन्नति व समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया और उपहार सौंपे। पर्व को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने ससुराल से आकर भैयादूज की परंपरा का निर्वहन किया। सड़कों पर भी पूरे दिन वाहनों की आवाजाही के चलते खासी चहल-पहल रही। शहर स्टेशन चौराहा, स्टेशन रोड, जेपी रोड, माधोटांडा रोड, आसाम रोड चौराहे की मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों को तांता लगा रहा। आलम यह रहा कि कई मिठाई की दुकानों पर शाम होते-होते मिठाई का स्टॉक ही खत्म हो गया।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम का पर्व भैयादूज परंपरागत व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने व्रत रखकर भाईयों के तिलक किया और मिष्ठान खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ रही। पर्व को लेकर बसों व ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ देखी गई। तहसील मुख्यालय से घुंघचाई, कसगंजा, सबलपुर, कढेरचौरा, भगवंतकापुर आदि स्थानों पर मात्र डग्गामार वाहनों का संचालन होने से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन
अमरैया कलां। भैया दूज पर पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर वाहनों का संचालन न होने से अधिकांश यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जिसके चलते लोगों को भारी असुविधा हुई। इस मार्ग पर गांव खाता, सुखदासपुर, अमरैयाकलां, तकिया दीनारपुर, नवदिया धनेश, रम्पुरा फकीरे, सबलपुर, ककरौआ, देवीपुर, चित्तरपुर, करलिया, दोदपुर, केशरपुर, भीमपुर नौगजा के अलावा कलीनगर तहसील क्षेत्र के कई गांवों का आवागमन रहता है।
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में भैयादूज धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने व्रत रहकर अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों का आर्शीवाद लेने के साथ उपहार सौंपे। बाजार में मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा रहा। ट्रेनों व बसों में काफी भीड़ देखी गई। सभी सड़कों पर वाहनों का आवागमन बड़े पैमाने पर रहा।
बिलसंडा। कस्बे समेत आसपास क्षेत्रों में भैया दूज परपंरागत ढंग से मनाया। पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों का तांता लगा रहा। वहीं परिवहन व्यवस्था दुरुस्त न होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।