{"_id":"59e9fa164f1c1b8d698b6a94","slug":"111508506134-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परपंरागत ढंग से पूजे गए गोवर्धन महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परपंरागत ढंग से पूजे गए गोवर्धन महाराज
Updated Fri, 20 Oct 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत।
जिले भर में शुक्रवार को गोवर्धन व अन्नकूट पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने घरों में गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना की। ग्रामीण अंचलों में इसको लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
शहर में गोवर्धन पर्व को लेकर शुक्रवार को घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाई गई। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि विधान से गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना की। घरों में गोवर्धन महाराज की झांकियां भी बनाई गई। कुछ स्थानों पर महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किए। महिलाओं ने अपने परिवार की खुशहाली को मनौतियां मांगी। वहीं अग्रवाल सभा भवन में श्री गिरिराज पूजन व अन्नकूट महोत्सव हुआ। इस दौरान श्री गिरिराज का पंचामृत से अभिषेक किया गया। लोगों ने छप्पन भोग लगाकर गिरिराज महाराज की मानसी परिक्रमा की। महोत्सव में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन भी किए। आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके अलावा शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में सामूहिक रूप से अन्नकूट पर्व मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भाग लिया।
पूरनपुर। नगर सहित आसपास क्षेत्रों में गोवर्धन पर्व मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की। नगर के अलावा घुंघचाई, अमरैयाकलां, कसगंजा, भगवंतापुर, माधोटांडा, जोगराजपुर आदि क्षेत्रों में भी पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
अमरैयाकलां। गांव समेत आसपास के गांवों में गोवर्धन पर्व मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर गोवर्धन पूजा की। बच्चों ने पटाखे भी दागे। इसके अलावा खाता, रघुनाथपुर, महादिया, रम्पुरा फकीरे, सबलपुर, प्रसादपुर, ककरौआ, देवीपुर, नवदिया धनेष, नवदिया टोडरपुर आदि गांवों में पर्व मनाया गया।
बीसलपुर। नगर समेत आसपास क्षेत्र में गार्वधन व अन्नकूट पर्व परपंरागत ढंग से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर घरों के आंगन में सींकों से गोवर्धन पर्वत बनाए गए व गोबर से देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाई गई। महिलाओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की। उसके बाद महिलाओं ने चावल के आटे से बना भोजन ग्रहण कर व्रत का परायण किया। नगर के मोहल्ला दुबे स्थित गोविंद आश्रम में अन्नकूट उत्सव के उपलक्ष्य में भंडारा शुरू हुआ। यहां आश्रम के महंत राममूर्ति दास, राहुल शंखधार, श्याम कुमार, राम शंखधार आदि लोगों का खासा सहयोग रहा। इसके अलावा गांव मुडिय़ा न्यूरानपुर के रामजानकी मंदिर में भी अन्नकूट उत्सव मनाया गया। यहां हरीओम, मनीष कुमार, रामभूषण, हीरादास आदि का खासा सहयोग रहा।
बिलसंडा। कस्बा समेत आसपास क्षेत्रों में गोवर्धन पर्व परपंरागत ढंग से मनाया गया। घरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने व्रत रखकर मनौतियां मांगी।