{"_id":"688d101887fb2c52820ff924","slug":"11-people-were-injured-in-clashes-at-three-places-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-140913-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन स्थानों पर हुई मारपीट में 11 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन स्थानों पर हुई मारपीट में 11 लोग हुए घायल
विज्ञापन
बीसलपुर। तीन अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुई मारपीट की घटनाओं में 11 लोग घायल हो गए हैं।
मोहल्ला दुबे निवासी रोहित अग्रवाल को मोहल्ले के एक युवक ने लेनदेन के विवाद में डंडा मारकर घायल कर दिया। गांव दिवाली में कहासुनी के विवाद में लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के संतलाल, पवन कुमार, विनीत कुमार, वीरेंद्र कुमार और हरिशंकर की पुत्री बिपाशा देवी घायल हो गईं।
गांव जसौली में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के शिवम, आकाश, अजीत, नीरज देवी और रामकुमार की पत्नी रामवती घायल हुईं हैं। घायलों ने कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मामलों की जांच शुरू कर दी है। संवाद