फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   104 advocates become oath commissioners, will verify affidavits

Pilibhit News: 104 अधिवक्ता ओथ कमिश्नर बने, शपथ पत्रों का करेंगे सत्यापन

Sat, 23 Dec 2023 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
104 advocates become oath commissioners, will verify affidavits
पीलीभीत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने 104 अधिवक्ताओं को ओथ कमिश्नर बनाया है। इनका काम अदालतों में दाखिल होने वाले शपथ पत्रों का सत्यापन करना होगा। ओथ कमिश्नर बनाए गए अधिवक्ताओं का कार्यकाल पहली जनवरी 2024 से शुरू होगा, जो पूरे एक साल रहेगा।
विज्ञापन

जिन अधिवक्ताओं को ओथ कमिश्नर बनाया गया है उनमें हाल ही में काशी हिंदू विश्वविद्यालय एलएलएम की परीक्षा देकर आए आयुष मिश्रा, ग्राम कुकरी खेड़ा निवासी अभिषेक मिश्रा, एसआर गंगवार नरेश, सोनिका गंगवार, भारत भूषण पांडे, कृष्ण पाल, सैयद हैदर जाफरी, अरुण वर्मा, जितेंद्र शर्मा, जयप्रकाश वर्मा, प्रदीप कश्यप, मोहम्मद नबी, चित्रा देवी, कमला देवी, पल्लवी राय, संगीता चौधरी, अशोक कुमार भारती, रजत अग्रवाल, जिया उल इस्लाम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने 11 अधिवक्ताओं को दीवानी मामलों में मौका मुआयना आदि करने के लिए जनरल कमिश्नर बनाया है। इन अधिवक्ताओं में संजय तोमर, हरि नंदन सोलंकी, विश्वजीत त्रिवेदी आदि हैं। मनोज कुमार सिंह को सर्वे कमिश्नर बनाया गया है। इन अधिवक्ताओं की सूची जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट धीरेंद्र मिश्र सहित अधिवक्ता संगठनों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed