फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1020 बेसिक शिक्षक दूसरे दिन भी हड़ताल पर

1020 बेसिक शिक्षक दूसरे दिन भी हड़ताल पर

Fri, 08 Feb 2019 12:25 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
1020 बेसिक शिक्षक दूसरे दिन भी हड़ताल पर
पीलीभीत। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में बेसिक शिक्षकों के शामिल होने के चलते बृहस्पतिवार को करीब 40 फीसदी परिषदीय स्कूलों में ताले लटके रहे। विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1020 बेसिक शिक्षक हड़ताल में शामिल रहे। बीएसए ने इसकी सूचना शासन और डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्यकर्मियों द्वारा जिले भर में बुधवार में धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों से छह फरवरी से 12 फरवरी तक परिषदीय स्कूलों में तालाबंदी कर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया था। इधर शिक्षकों के हड़ताल में शामिल होने की जानकारी पर बीएसए शिवेंद्र कुमार वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए अपने-अपने ब्लाक क्षेत्रों में शिक्षण कार्य बाधित न होने देने के निर्देश दिए थे। इधर बृहस्पतिवार को भी जिले भर के 1800 परिषदीय विद्यालयों में से करीब 40 फीसदी स्कूलों में ताले लटके रहे। जिसके चलते स्कूल पहुंचे बच्चों को बिना पढ़ाई और मध्याह्न भोजन के ही घरों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इधर हड़ताल को लेकर शासन और जिला प्रशासन सख्त होता नजर आ रहा है। निदेशक बेसिक शिक्षा ने बीएसए को हड़ताल में शामिल होने वाले शिक्षकों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। विभाग के मुताबिक बुधवार को 1078 और बृहस्पतिवार को 1020 शिक्षक स्कूलों में न जाकर हड़ताल में शामिल रहे। इधर जिला प्रशासन द्वारा भी हड़ताली शिक्षकों की सूचना मांगी गई है। इस मामले में अब हड़ताली शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। बताते हैं कि गैर जनपदों में रहने वाले कुछ शिक्षक मौके का फायदा उठाकर न तो स्कूल और न ही धरना प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के मद्देनजर खंड शिक्षा अधिकारियों को पूर्व में ही सतर्क कर दिया गया था। जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं पहुंचे रहे हैं, वहां शिक्षामित्रों और अन्य शिक्षकों के माध्यम से स्कूल खुलवाकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। हड़ताली शिक्षकों की सूचना शासन को भेजी जा रही है।
- शिवेंद्र कुमार वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed